फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eye infection increasing due to change in weather

Bulandshahar News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहा आंखों का संक्रमण, ओपीडी में बढ़े मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Eye infection increasing due to change in weather
खुर्जा। जटिया अस्पताल में आने वाले मरीजों में बारिश के मौसम में आंखों के संक्रमण और खुजली की शिकायत अधिक मिल रही है। इसी के चलते अस्पताल में नेत्र परीक्षण की ओपीडी भी बढ़ रही है। अप्रैल में जहां रोजाना 35 से 40 मरीज रोज आ रहे थे वहीं, अब 60 से 70 मरीज रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन

खुर्जा के जटिया अस्पताल में रोजाना 600 से 700 मरीजों की ओपीडी हो रही है। बदलते मौसम और मानसून में बुखार व डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। बारिश के मौसम में आंखों के संक्रमण के मरीज भी बढ़ रहे हैं। अस्पताल में कार्यरत नेत्र परीक्षण अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि पिछले दस से 15 दिनों में आंखों के संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं। सामान रूप से आंखों में दर्द और रोशनी कमजोरी के मरीज अक्सर आते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में संक्रमण, आंखों में लालीपन, खुजली, पानी आना और सूजन की शिकायत देखने को मिल रही है। यह सभी एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस बीमारी के लक्षण हैं, जिसमें बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण होता है। बारिश के मौसम में कीट-पतंगे हवाओं में उड़ते रहते हैं, जिनसे विभिन्न बीमारियों का संक्रमण फैलता है। हवाओं और बारिश के पानी में संक्रमण फैल जाता है। इसलिए आंखों में भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। वर्तमान में अधिकांश मरीज 10 से 40 साल तक के आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ बचाव के लक्षण भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से आंखों के संक्रमण से बचने के लिए बारिश में बेवजह भीगने से बचने के लिए। बाइक या अन्य वाहन चलाते वक्त चश्मे का प्रयोग करें, बारिश के पानी में ज्यादा देर नहीं नहाएं, बाहर से आने के बाद आंखों को जरूर धोएं, आंखों में खुजली होने पर ज्यादा नहीं रगड़े, खुजली या लाली पन होने पर विशेषज्ञ से जांच कराएं।

1. पिछले दो दिनों से आंखों में खुजली की शिकायत है और पानी आ रहा है। इसलिए अस्पताल में जांच कराने आए थे। चिकित्सक से जांच कराई है, जिन्होंने दवाइयां लिखी हैं। -- हरकेश सिंह, निवासी क्योली कला गांव।



2. दो दिन पहले बारिश में भीग गई थी। इसके बाद से आंखों में खुजली और दर्द हो रहा है। चिकित्सक से जांच कराने आई थी। उन्होंने आंखों की दवा दी है। - दीपांशी, निवासी गोविंद देव मोहल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed