Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Exemption on outstanding taxes and provision of permit facilities at the transport fair

Bulandshahar News: परिवहन मेले में बकाया कर पर छूट, परमिट की मिलेगी सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए 31 अक्तूबर को संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें वाहन कर के लंबित बकाये के भुगतान पर छूट का लाभ लेने के साथ पंजीकरण, फिटनेस, परमिट नवीनीकरण और अन्य कार्यों के लिए मौके पर ही सहायता मिलेगी। मेले का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

एआरटीओ नीतू शर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर कार्यालय परिसर में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बकाया वसूली, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और स्क्रैपेज के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। वाहन स्वामियों को लंबित कर और अन्य बकायों का भुगतान करने के साथ पात्र वाहनों के लिए अग्रिम कर और एकमुश्त कर जमा करने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के बाद नए वाहनों का पंजीकरण कराने, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से संबंधित चालान की जानकारी प्राप्त करने और ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट कराने में भी सहायता दी जाएगी। परिवहन विभाग का लक्ष्य मेले के माध्यम से लंबित बकायों की वसूली में तेजी लाने और नागरिकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। विभाग ने जिले के वाहन स्वामियों और आम नागरिकों से मेले में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed