Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amidst the echoing of songs, the observing women offered *arghya* (libation) to the setting sun.

Bulandshahar News: गीतों की गूंज के बीच व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Amidst the echoing of songs, the observing women offered *arghya* (libation) to the setting sun.
नरौरा में गंगा किनारे छठ पर्व की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद/नरौरा/अहार/अनूपशहर। ''केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय...और ''कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...''जैसे पारंपरिक छठ गीतों की गूंज के बीच रविवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंग नहर वलीपुरा घाट पर श्रद्धा और आस्था का ऐसा संगम नजर आया कि पूरा घाट छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते घाट पर मेले जैसा माहौल रहा। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत संपन्न होगा।
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया। रविवार को पर्व के तीसरे दिन महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। घरों में दिनभर पूजन की तैयारियां चलती रहीं। शाम को बांस की टोकरी और सूप में फल, फूल, गन्ना, मिष्ठान सहित पूजन सामग्री सजाकर महिलाएं परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं।
विज्ञापन

वलीपुरा स्थित गंग नहर घाट पर महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। छठी मैया को गन्ना, फल, फूल और पारंपरिक पकवान अर्पित किए। निर्जला व्रत के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर अटूट आस्था और उत्साह दिखाई दिया। पूजा के दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। इसके बाद आरती और दीपदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट से घर लौटने के बाद महिलाओं ने कोसी भरने की रस्म निभाई। गन्ने से बनाए गए घरौंदे के बीच मिट्टी के हाथी पर चौमुखा दीपक जलाकर छठी मैया को फल और पारंपरिक पकवान अर्पित किए गए। मंगलवार सुबह महिलाएं दोबारा घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। कई परिवारों में पुरुषों ने भी छठ का व्रत रखा। सूर्योपासना महापर्व छठ पूजा न्यास के संरक्षक डॉ. विवेकराज, अध्यक्ष कुशेश्वर यादव, महामंत्री अरुण चौबे और कोषाध्यक्ष एस कांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ. एसपी ओझा और ऑडिटर प्रवीण कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी जुटे रहे।
वहीं, दूसरी अनूपशहर में भी छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान दुबई से आए श्रद्धालु भी पर्व में शामिल हुए। शिक्षक अभय सिन्हा ने बताया कि उनके सबसे छोटे भाई दीपक छठ पर्व मनाने के लिए विशेष रूप से दुबई से अनूपशहर पहुंचे हैं। अहार में भी महिलाओं ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
वहीं, नरौरा में नरवर गंगा घाट क्षतिग्रस्त होने के कारण वासी घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। अनुविहार कॉलोनी और नगर में रहने वाले पूर्वांचल के परिवारों ने घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और छठी मैया के गीत गाए। सिकंदराबाद स्थित किशन तालाब मंदिर पर छठ पर्व की पूजा के लिए खूब श्रद्धा उमड़ी। व्रती महिलाओं ने तालाब के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा पूरी की।

इसी खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव स्थित नहर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान घाट पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ पूजा को लेकर सुबह से ही घाट पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजन सामग्री, फल, फूल और प्रसाद से सजे सूप के साथ पूजा-अर्चना की। पुलिसकर्मियों ने भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी।

नरौरा में गंगा किनारे छठ पर्व की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद

नरौरा में गंगा किनारे छठ पर्व की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद

नरौरा में गंगा किनारे छठ पर्व की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद

नरौरा में गंगा किनारे छठ पर्व की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद

नरौरा में गंगा किनारे छठ पर्व की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद

नरौरा में गंगा किनारे छठ पर्व की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed