फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   eve teasing with ladies

घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with ladies
घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। देहात पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी नरेश, सुमित, सौरभ, शिवम, रविंद्र, राजेंद्र, राहुल, देवेंद्र व पुन्ना पीड़ित पक्ष से रंजिश मानते हैं। दो दिन पूर्व पीड़ित अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इस दौरान सभी नामजद आरोपी हाथों में लाठी डंडे आदि लेकर पीड़ित के घर में घुस आए, जहां आरोपियों ने अभद्रता करते हुए पीड़ित की पत्नी व भतीजी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही बीच बचाव करने पर अन्य परिजनों पर भी जानलेवा हमला कर दिया। शोर होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed