फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eve teasing

बच्चे से मिलकर लौटती महिला से छेड़छाड़, मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Eve teasing
बच्चे से मिलकर लौटती महिला से छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। बाल कल्याण समिति में अपने बच्चे से मिलकर लौटती महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने बोतल से जानलेवा हमला भी किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

देहरादून निवासी एक महिला ने नगर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी में रहने वाले अपने पति से विवाद चल रहा है। पति के पास उसका साढ़े चार वर्षीय बच्चा भी है। बच्चे से संबंधित मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि नौ नवंबर को विकास भवन स्थित बाल कल्याण समिति में अपने बच्चे से मिलकर लौट रही थी तो इसी दौरान पति, देवर और उनके एक पड़ोसी ने रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। इसके बाद जब शोर मचाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मेरे भाई पर बोतल से हमला कर हत्या का प्रयास किया। आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि दोबारा बच्चे से मिलने बुलंदशहर आई तो अंजाम बुरा होगा। नगर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed