{"_id":"58a493cb4f1c1b4917d84870","slug":"eunuchs-in-the-area-of-sharing-disputes-chakubaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र बंटवारे के विवाद में किन्नरों में चाकूबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र बंटवारे के विवाद में किन्नरों में चाकूबाजी
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से क्षेत्र के बंटवारे को लेकर चल रहा किन्नरों के बीच विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। औद्योगिक क्षेत्र में दो पक्षों के किन्नरों में चाकू और लाठियां चल गईं, जिसमें दो किन्नर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नगर में मुस्कान और रनिया किन्नरों के गुरु है। दोनों के अपने-अपने ग्रुप है। कुछ दिनों से बधाई मांगने को लेकर दोनों गुटों में क्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा था। रनिया ने मुस्कान के इशारे पर अपनी पार्टी के तीन किन्नरों को बंधक बनाकर बाल काटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाल से लेकर एसएसपी तक तहरीर दी थी। कोतवाल ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों में क्षेत्र का बंटवारा होने के बाद समझौता हो गया था। किन्नर मुस्कान ने बताया कि बंटवारे में औद्योगिक क्षेत्र उसे मिला था।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह वह अपने चेलों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में बधाई मांग रही थी। इसी दौरान रनिया व उसके चेलों ने उनपर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडें चले, और चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी में मुस्कान, तनू, घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के रनिया, सपना, प्रिया, तनू,पूजा,रानी, नन्दनी व दूसरे पक्ष के मुस्कान, भूरी, नेहा, गुड़िया, काजल, सिमरन, छोटी को गिरफ्तार कर लिया।