फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Erosion intensifies amidst rising Ganga water levels.

Bulandshahar News: गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच कटान तेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Erosion intensifies amidst rising Ganga water levels.
अहार में गंगा में समाई दीवार और सड़क। संवाद
अहार/नरसेना/अनूपशहर/नरौरा। पिछले कई दिनों से गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने किनारे बसे गांवों की चिंता बढ़ा दी है। बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी के बाद अहार, अनूपशहर और नरसेना क्षेत्र में कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन

नरौरा में गंगा पर विशेष निगाह रखी जा रही है। अहार के सिद्धबाबा घाट पर बनी सड़क और सुरक्षा दीवार कटकर गंगा में समा गई है। जलस्तर बढ़ने पानी खेतों तक पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित हैं। प्रशासन की ओर से गंगा के खादर में न जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ने से सबसे अधिक कटान अहार क्षेत्र में हो रहा है। इस क्षेत्र में लगातार कटान जारी रहने से किसान चिंतित हैं। इसकी जद में सिद्ध बाबा की प्रतिमा भी है, जो कभी भी पानी में समा सकती है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। शुक्रवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान करने पर पाबंदी लगी हुई है और दिन और रात में पुलिस टीम तैनात रहती हैं। घाट पर जल की गहराई करीब 30 से 35 फीट बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान करने के लिए मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर पहुंची। अनूपशहर में भी लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। एई ड्रेनेज अमित किशोर ने इस सप्ताह बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी की जानकारी देते हुए बताया कि बिजनौर बैराज से पिछले कई दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार को 93907 क्यूसेक बृहस्पतिवार को 74503 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी जिले की सीमा में प्रवेश कर गया है।
वहीं, शुक्रवार को फिर 93805 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बिजनौर बैराज से अनूपशहर तक पानी आने में 24 घंटे से अधिक का समय लगता है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखकर किसान चिंतित हैं। दूसरी ओर नरौरा बैराज पर भी जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर में पिछले चौबीस घंटे से स्थिर बना हुआ है।

बैराज से नदी की डाउनस्ट्रीम में 83835 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 83835 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। दो दिन से जल स्तर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed