{"_id":"6495d07b4406fc2d8c0c2c26","slug":"entered-the-house-and-beat-the-woman-and-her-son-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-593-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर में घुसकर महिला और उसके बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर में घुसकर महिला और उसके बेटे को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुच्छेजा में कुछ लोगों ने मामूली विवाद के बाद पड़ोसी घर में घुसकर महिला और उसके बेटे को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने अपने घर की छत से पीड़ित के घर पर ईट-पत्थर भी फेेंके। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात में गांव कुच्छेजा निवासी पीड़िता रजिया ने बताया कि उसके पति सऊदी अरब में रहते हैं। उसके पड़ोस का मकान काफी ऊंचा बना है, जिससे उनके मकान का गंदा पानी उसके घर में गिरता है। 21 जून 2023 की सुबह उसके मकान में पानी भरने लगा, जिस पर पीड़िता ने उस पानी को रोकने के लिए कहा। इस पर आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए और उसे और उसके बेटे को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पिटाई करने के बाद आरोपी अपने घर जाकर पीड़िता के घर पर ईट-पत्थर फेंकने लगे। पीड़िता ने बताया कि मंडी पुलिस ने उसके घायल बेटे का उपचार कराया, जिसमें उसके सिर में टांके लगे हैं। देहात पुलिस ने आरोपी इम्तियाज, मुंत्याज, अकलीमा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।