{"_id":"6ae625bc5524b94f4b0eae20","slug":"engineer-returning-from-abroad-rendered-unconscious-and-robbed-at-kaushambi-bus-terminal-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1038-1013377-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विदेश से लौटे इंजीनियर को कौशांबी बस अड्डे पर बेहोश करके लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विदेश से लौटे इंजीनियर को कौशांबी बस अड्डे पर बेहोश करके लूटा
विज्ञापन
बीबीनगर पीड़ित आजाद का फाइल फोटो।
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी 37 वर्षीय आजाद विदेश से लौटते समय गाजियाबाद के कौशांबी अड्डे पर लूट का शिकार हो गए। आरोपी उन्हें बेहोश करके उनका सामान व कागजात लेकर भाग गए। 24 घंटे बाद होश में आने पर उन्होंने लिंक रोड थाने में पहुंचकर मामले की सूचना दी।
आजाद ने बताया कि वह संयुक्त अरब अमीरात में ऑयल एंड गैस कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। घर आने के लिए बुधवार को उन्होंने आबू धाबी से फ्लाइट पकड़ी थी। नई दिल्ली एयरपोर्ट से बुधवार की शाम को वह गाजियाबाद के कौशांबी बस स्टैंड पहुंचे। यहां एक व्यक्ति ने उन्हें मिठाई खिलाने और कोल्ड ड्रिंक पिलाने की कोशिश की। इसी दौरान एक ऑटो चालक वहां आया और उन्हें मसूरी तक छोड़ने के लिए कहा।
वह उसके ऑटो में बैठ गए। कोल्ड ड्रिंक पिलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति भी उसी ऑटो में बैठ गया। कुछ दूर चलने पर उन्हें गर्दन के पास किसी वस्तु के चुभने का एहसास हुआ। इसके बाद वह बेहोश हो गए। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे उन्हें होश आया तो वह एक ऑटो में पड़े थे। उनका मोबाइल फोन समेत सारा सामान गायब था। करीब एक घंटा उन्हें अपने आपको संभालने में लग गया। वह लोगों से मदद मांगते रहे लेकिन उन्हें नशे की हालत में समझकर लोगों ने मदद नहीं की।
विज्ञापन
रातभर वह इधर-उधर भटकते रहे। शुक्रवार की दोपहर वह थाना लिंक रोड पर पहुंचे। यहां उनके पिता ने पहले से ही गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी। आजाद के पहुंचते ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, इसके बाद वे उन्हें लेने के लिए पहुंचे। तीन दिन बाद बेटे के घर पहुंचने पर परिवार के लोगों की आंखों में आंसू छलक आए। उनकी कुशलता जानने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पिता विनोद ने बताया कि आजाद अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं।
फोन बंद आता रहा, रातभर किया घर आने का इंतजार
पिता विनोद कुमार ने बताया कि आजाद ने बुधवार की शाम करीब सात बजे उन्हें फोन कर बताया था कि वह कौशांबी बस स्टैंड पर पहुंच गए हैं और घर के लिए बस पकड़ रहे हैं। रात में आजाद के घर नहीं आने पर उन्हें चिंता हुई तो फोन किया। मगर उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। रातभर वह उनके लौटने का इंतजार करते रहे। जब आजाद घर नहीं पहुंचे तो बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने लिंक रोड थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।