फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Energy Secretary, the control room and all additional power supply instructions to officers

‘आज कम दी तो कल ज्यादा दें बिजली’

Fri, 22 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 22 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Energy Secretary, the control room and all additional power supply instructions to officers
गुलावठी में एसडीओ कार्यालय के सामने धरना देते और ताला लगाते किसान । - फोटो : ब्यूरो

कम बिजली मिली तो अब टेंशन नहीं। अगले दिन पिछले दिन कट की गई बिजली अतिरिक्त मिलेगी। इस बाबत ऊर्जा सचिव ने कंट्रोल रूम और सभी बिजली अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऊर्जा सचिव के नए निर्देश आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल की तरफ से कंट्रोल रूम और सभी बिजली अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी नगर क्षेत्र और गांव में इमरजेंसी रोस्टरिंग और लोकल रोस्टरिंग होने पर कटौती की जाती है तो उसे अगले दिन उतनी आपूर्ति अतिरिक्त की जाएगी।
विज्ञापन


ऊर्जा सचिव के निर्देशों में कहा गया है कि शेड्यूल के अनुसार ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। यदि शेड्यूल में इमरजेंसी और लोकल रोस्टरिंग करनी पड़े तो अगले दिन उतनी बिजली आपूर्ति अतिरिक्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एक अगस्त से तय शेड्यूल के अनुसार नगर और ग्रामीण क्षेत्र को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ऊर्जा सचिव के नए आदेश आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखे जा रहे हैं।

एसडीओ कार्यालय पर ताला जड़ा दिया धरना
ग्राम भटौना में दो दिन पूर्व रखा नया ट्रांसफार्मर फुंकने और जर्जर तार नहीं बदलवाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के एसडीओ के कार्यालय पर ताला जड़ धरने पर बैठ गए।  शाम को फोन पर अधिशासी अभियंता से फोन पर मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

प्रदर्शन कर रहे किसान सुरेशपाल तेवतिया, जयप्रकाश तेवतिया, रोहताश तेवतिया, त्रिभुवन सिंह, किरनपाल सिंह, किशन सिंह, अनिल कुमार, यशपाल, ब्रजपाल आदि ने बताया कि ग्राम भटौना में दो दिन पूर्व नया ट्रांसफार्मर रखा गया था, जोकि चालू करते ही फुंक गया।

गांव में जर्जर लाइन के कारण तार टूटने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। तार टूटकर एक महिला शबनम व उनके बच्चों पर गिर गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीओ कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया और  धरने पर बैठ गए। सूचना पर अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता सनौटा निहाल सिंह को भेजा, मगर प्रदर्शनकारी अडे़ रहे।

विद्युत पोल गिरने से अधेड़ की मौत
क्षेत्र के गांव शेखूपुर में पेड़ के साथ विद्युत पोल गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। बृहस्पतिवार देर रात शेखूपुर गांव निवासी दुर्गपाल (55) और परम सिंह दोनों साथ बैठे हुए थे।

अचानक विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिरने के कारण विद्युत पोल भी गिर गया। विद्युत पोल के नीचे दबने से दुर्गपाल की मौके पर ही मौत हो गई और परम सिंह घायल हो गए।

कैसे पूरे होंगे ऊर्जा सचिव के आदेश
 ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल के आदेश पूरा होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नहीं है। जिले में बिजली की डिमांड करीब 700 से 800 मेगावॉट है, जबकि आपूर्ति केवल 550 से 650 मेगावॉट ही की जा रही है।


वहीं जिला मुख्यालय को 15 घंटे के सापेक्ष 10, स्याना, डिबाई, जहांगीराबाद को 18 घंटे की सापेक्ष 12 और तहसील, ग्रामीण व कस्बा क्षेत्र को 14 घंटे की सापेक्ष करीब 8 घंटे आपूर्ति की जा रही है। यदि चार से छह घंटे की रोस्टरिंग की जा रही है तो कैसे संभव है कि इसे अगले दिन अतिरिक्त आपूर्ति के तौर पर किया जाएगा।  

ऊर्जा सचिव के निर्देशों से सभी एक्सईएन और ट्रांसमिशन को अवगत करा दिया गया है। - एके सिंह, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed