{"_id":"5900e27e4f1c1b1035c0c593","slug":"encroachment-campaign-will-run-from-monday-roster-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से चलेगा अतिक्रमण अभियान, रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से चलेगा अतिक्रमण अभियान, रोस्टर जारी
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
नगर में ट्रैफिक जाम का सबब बने अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त रुप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगे। पुलिस और नगर पालिका ईओ ने बाकायदा दिनवार रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अंसारी रोड, काला आम चौराहा, काली नदी रोड, डिप्टी गंज, डीएवी रोड, डीएम रोड, दिल्ली रोड और सिविल लाइन रोड आदि पर अतिक्रमण होने से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। सोमवार से रविवार तक लगतार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की व्यवस्था है साथ एक साल का कारावास भी होगा। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा कि सोमवार से रविवार तक के लिए रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन