फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   encroachment

बीडीए ने 32 बीघा भूमि पर बन रही अनाधिकृत कालोनियों पर चलाया बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
encroachment
बीडीए ने 32 बीघा भूमि पर बन रही अनाधिकृत कालोनियों पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर समेत जिलेभर में भूमाफिया अवैध प्लाटिंग करने में जुटे हैं। इनके द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों के निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बीडीए की सचल दल टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चार स्थानों पर 32 बीघा भूमि पर बनाई जा रही अनाधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

बीडीए द्वारा पिछले तीन दिन से नगर समेत जिलेभर में बिना स्वीकृति के बसाई जा रही अवैध कालोनियों पर कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बीडीए सचल प्रवर्तन दल की टीम द्वारा मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ धमैड़ा रोड पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण अभियान के सक्षम अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि धमैड़ा रोड पर काजीपुरा गांव में अजय कुमार व प्रमोद लोधी द्वारा विकसित की जा रही छह बीघा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। साथ ही कुटी काजीपुरा, गांव ततारपुर में संजू व राजू द्वारा 12 बीघा व छह बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी को ध्वस्त किया गया। इसके बाद धमैड़ा रोड पर मनवीर सिंह व अफजाल द्वारा आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी के निर्माण को ध्वस्त किया गया। बताया कि जो भवन या कालोनी अनाधिकृत रूप से बनाई जा रही हैं उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि अनाधिकृत कालोनियों में भूखंड का क्रय न करें। कार्रवाई के दौरान सचल प्रवर्तन दल और नामित पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed