{"_id":"6337214ae116ce47f41eb067","slug":"encounter-bulandshahr-news-gbd2453562183","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी संजीव उर्फ मोटा मुठभेड़ में घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी संजीव उर्फ मोटा मुठभेड़ में घायल, साथी फरार
सार
25 हजार का इनामी संजीव उर्फ मोटा मुठभेड़ में घायल, साथी फरारबुलंदशहर।लेकिन आरोपी बाइक सवार पुलिस को देखकर मौके से बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे।जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की हुई थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 हजार का इनामी संजीव उर्फ मोटा मुठभेड़ में घायल, साथी फरार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार देर शाम मामन चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को उपचार के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम करीब नौ बजे नगर कोतवाली पुलिस की एक टीम मामन चुंगी क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई थी। उसी समय एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी बाइक सवार पुलिस को देखकर मौके से बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी पर हकीम मुकुटलाल स्कूल के निकट आम के बाग के पास उनकी घेराबंदी की। उसी समय आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता हुआ देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।
पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की शिनाख्त संजीव उर्फ मोटा निवासी सुदामापुरी लाल क्वार्टर म0नं0 683 थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। आरोपी पर चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह नगर कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की हुई थी। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।