फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Emergency service halt, causing outcry

इमरजेंसी सेवा ठप, मचा हाहाकार

Wed, 21 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 21 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Emergency service halt, causing outcry
जिला अस्पताल में बुधवार को दवाई नहीं मिलने पर हंगामा करते मरीज। - फोटो : ब्यूरो

फार्मासिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल से दूसरे दिन हालात बेकाबू हो गए। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा पूरी तरह ठप हो गई। फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिला अस्पताल के औषधि भंडार पर ताला जड़ दिया, जिससे मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकी। सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ मौके पर पहुंचे और ताला तुड़वाकर जैसे-तैसे इमरजेंसी सेवाएं बहाल कराई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोएिशन द्वारा मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। बुधवार को फार्मासिस्ट संघ ने न तो इमरजेंसी सेवाओं का ताला खोला और न ही औषधि भंडार का। इमरजेंसी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलना मुश्किल हो गया। सामान्य मरीजों को दवा नहीं मिल पाई, जिसके कारण जिला अस्पताल में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


मरीजों ने इसकी शिकायत फोन पर डीएम से की तो अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ को मौके पर भेजकर स्थिति संभालने के आदेश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे और औषधि भंडार का ताला तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने औषधि भंडार केंद्र और इमरजेंसी में डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगवाई। फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय मंत्री डॉ. जगदीश पाल तेवतिया ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं सुना जाता, तब तक वह भी किसी की बात नहीं सुनेंगे। यदि सरकार अपनी हठ पर अड़ी है तो हम भी हड़ताल पर डटे रहेंगे।

वहीं, राजकीय ऑप्टोमैट्रिस्ट एसोसिएशन ने भी फार्मासिस्ट संघ को अपना समर्थन जारी रखा। जिलेभर के ऑप्टोमैट्रिस्ट भी हड़ताल पर रहे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय गौतम ने कहा कि जब तक फार्मासिस्ट संघ की मांग पूरी नहीं होती, तब तक ऑप्टोमैट्रिस्ट भी हड़ताल पर रहेंगे।

इस दौरान डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. मदनपाल, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. पीके दुबे, डॉ. विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बिना उपचार लौटे मरीज
फर्मासिस्ट संघ की हड़ताल के चलते मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ रहा है। खुर्जा के जटिया अस्पताल समेत क्षेत्र के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे बुखार से पीड़ित मरीज तड़पते रहे, लेकिन घंटों तक इंतजार के बाद न तो कोई चिकित्सक मिला, न ही उन्हें दवाइयां उपलब्ध हो सकीं। 

सीएमएस ने ताला तुड़वाया, यूनियन अध्यक्ष के हड़काने पर फिर लगवाया
फार्मासिस्ट की हड़ताल के चलते अस्पताल में दवाइयां नहीं मिलने पर मरीजों ने जमकर हंगामा काटा। सीएमओ के आदेश पर सीएमएस द्वारा औषधि कक्ष का ताला तुड़वाया। बाद में यूनियन के अध्यक्ष द्वारा नगदी, कागजात गुम होने पर एफआईआर कराने की धमकी के बाद सीएमएस ने दोबारा औषधि कक्ष पर ताला लगवा दिया।

सीएचसी में हंगामा बढ़ते देख सीएमएस डॉ. देवी चरण सिंह ने फोन पर सीएमओ से वार्ता की। सीएमओ ने औषधि कक्ष का ताला तुड़वाकर दवाई वितरण करने के आदेश दिए। सीएमओ के आदेश पर सीएमएस ने ताला तुड़वा दिया। सीएमएस ने बताया कि ताला तुड़वाते ही उनके पास यूनियन अध्यक्ष जेसी तेवतिया का फोन आया।


तेवतिया ने औषधि रूम में एक लाख 60 हजार रुपये व जरूरी कागजात होने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि यदि नगदी और कागजात गुम हुए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चेतावनी से घबराए सीएमसए ने दोबारा से औषधि विभाग पर ताला लगवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed