फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity will not be cut if the prepaid meter balance is exhausted

Bulandshahar News: प्रीपेड मीटर का बैलेंस समाप्त होने पर नहीं कटेगी बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity will not be cut if the prepaid meter balance is exhausted
प्रीपेड मीटर को लेकर जानकारी देते मुख्य अ​भियंता संजीव कुमार (बीच में)। संवाद
बुलंदशहर। बुलंदशहर व हापुड़ जिले के 1,10,564 प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब प्रीपेड मीटर का बैलेंस निगेटिव में जाने पर तत्काल व रात के समय बिजली नहीं कटेगी। प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट मिलेगा, जिससे बैलेंस शून्य या निगेटिव होने पर भी तीन दिन तक आपूर्ति जारी रहेगी। बुलंदशहर में 70,618 उपभोक्ताओं पर 2199.02 लाख और हापुड़ के 15,454 उपभोक्ताओं पर 718.30 लाख का बिजली बिल बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण क्षेत्र के मुख्य अभियंता संंजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सरल एवं आधुनिक विद्युत सेवा देने के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे उपभोक्ता अपनी विद्युत खपत एवं व्यय पर स्वयं नियंत्रण कर बिलिंग संबंधी विवादों से मुक्त रहेंगे। बुलंदशहर में 1,09,191 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इनमें 90,595 प्रीपेड में कार्य कर रहे है। इनमें 70,618 उपभोक्ताओं पर 2,199.02 लाख का बिल बकाया चल रहा है। इसमें 22,807 का कनेक्शन कट चुका है। जबकि 17,490 ने 1,061.20 लाख रुपये का बिल जमा कर दिया है। हापुड़ में 24,454 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इनमें 19,969 प्रीपेड में कार्य कर रहे है। इनमें 15,454 उपभोक्ताओं पर 718.30 लाख का बिल बकाया चल रहा है। इसमें 7,184 का कनेक्शन कट चुका है। जबकि 6,976 ने 784.00 लाख रुपये का बिल जमा कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस रियल-टाइम में घटता रहता है। अब बैलेंस निगेटिव होने पर भी बिजली कनेक्शन तुरंत नहीं काटा जाएगा। उपभोक्ताओं को तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट मिलेगा, जिससे बैलेंस शून्य या निगेटिव होने पर भी तीन दिन तक आपूर्ति जारी रहती है। इस इमरजेंसी अवधि का तीसरा दिन रविवार, सार्वजनिक अवकाश या महीने का दूसरा शनिवार पड़ता है, तो कनेक्शन अगले कार्य दिवस पर ही काटा जाएगा। यदि उपभोक्ता पुराने बकाये या क्रेडिट समायोजन के कारण बने निगेटिव बैलेंस का समय से भुगतान नहीं करते हैं तो शेष राशि पर नियमानुसार विलंब शुल्क (एलपीएससी) लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed