{"_id":"64c153be3300dcc01c0e8334","slug":"electricity-supply-stalled-for-17-hours-in-khurja-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-483-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा में 17 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, पानी की बनी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा में 17 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, पानी की बनी किल्लत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। नगर में स्थित किला गांव मार्ग और नव दुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी गली नंबर-1 में मंगलवार रात दस बजे आपूर्ति बाधित हो गई थी। ऐसे में पूरी रात 250 घरों की बिजली गुल रही। बुधवार दोपहर तीन बजे के बाद सप्लाई चालू हुई। करीब 17 घंटे तक कटौती रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी हरीश सैनी ने बताया कि बिजली कटौती के कारण पूरी रात उमस भरी गर्मी में रहना पड़ा। इनवर्टर भी बंद हो गया। ऐसे में पूरी रात सो भी नहीं पाए। चार बजे के बाद बिजली के इंतजार में घर के बाहर टहलते रहे। सुबह तक पानी भी खत्म हो गया। ऐसे में पास के हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। वहीं ऊर्जा निगम के कर्मचारियो से संपर्क किया गया तो उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की पांच कॉलोनियों में सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई थी। पूरे दिन लोग बिजली के इंतजार में बैठे रहे। शाम चार बजे के बाद क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो सकी। वहीं जेई ज्योति प्रसाद ने बताया कि फॉल्ट सुबह नौ बजे हुए हुआ था, रात के फॉल्ट की जानकारी नहीं है। वहीं एसडीओ नगर सोमदत्त सोलंकी ने बताया कि फॉल्ट की जानकारी किसी ने नहीं दी। यदि कोई उपभोक्ता जानकारी देगा तो ही आपूर्ति ठीक हो सकती है।