फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity failure for five hours due to fault in 33 KVA line

Bulandshahar News: 33 केवीए लाइन में फाल्ट से पांच घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure for five hours due to fault in 33 KVA line
नगर के हाइडिल कालोनी बिजलीघर पर फाल्ट ठीक करते कर्मचारी। स्त्रोत --- विभाग
हाइटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण शुक्रवार देर रात लोगों को पांच घंटे की बिजली कटौती से परेशानी हुई। 33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण रात नौ बजे से देर रात दो बजे तक हाइडिल कालोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे हाइडिल कालोनी बिजलीघर की 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे हाइडिल कालोनी और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई चालू करने के लिए अन्य लाइन से जोड़ दिया गया। जबकि हाइडिल कालोनी बिजलीघर से जुड़े राधा नगर, आदर्श नगर, शास्त्री नगर, राम विहार, मोहनकुटी, बाईपास रोड, बालाजी कालोनी समेत अन्य कालोनियों के 20 हजार से अधिक लोगों को बिजली सप्लाई से महरूम रहना पड़ा। देर रात करीब दो बजे कर्मचारियों ने 33 केवीए लाइन के फाल्ट को ठीक करते हुए आपूर्ति बहाल की, जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन




चार बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित
132 केवीए लाइन में मरम्मत की वजह से शहर के चार बिजलीघराें से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को तीन घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके लिए विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि रविवार सुबह छह से नौ बजे तक यमुनापुरम, अंसारी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, जिला अस्पताल, महाराजपुर, बराल, सब्जी मंडी, आवास विकास, हाइडिल कालोनी समेत अन्य बिजलीघरों से की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिसके चलते ट्रांसपोर्ट नगर, यमुनापुरम, चांदपुर रोड, अमर माया कालोनी, राज नगर, हरिएन्क्लेव, बाईपास रोड, अंसारी रोड, डीएम रोड, अस्पताल रोड, शेखसराय, अंबर सिनेमा रोड, जिला अस्पताल परिसर, भूड़ चौराहा, डीएम रोड, काला आम, आवास विकास समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


I33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से परेशानी हुई। देर रात करीब दो बजे तक सप्लाई सुचारू कर दी गई थी। --- संजीव कुमार, अवर अभियंता, हाइडिल कालोनी बिजलीघरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed