{"_id":"683b3c863d983205c50d3953","slug":"electricity-did-not-come-in-bugrasi-even-after-20-hours-people-are-very-angry-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134888-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुगरासी में 20 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली, लोगों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुगरासी में 20 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली, लोगों में भारी रोष
विज्ञापन
बुगरासी/नरसेना/शिकारपुर। जिले में बिजली कटौती के अलावा अन्य तकनीकी खराबी के चलते जगह-जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुगरासी में 20 घंटे बाद भी बिजली न आने से लोगों में रोष है। नरसेना में बिजली कटौती की भरमार है तो शिकारपुर में 72 घंटे बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाने से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। लोगाें का आरोप है कि बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी रात को होती है। बुगरासी कस्बे के कई मोहल्लों में शुक्रवार रात आठ बजे से बिजली सप्लाई बंद है। दो ट्रांसफार्मर के साथ लगे बॉक्स में फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कस्बे में तकरीबन 12 ट्रांसफार्मर हैं और दो ट्रांसफार्मर के साथ लगे बॉक्स में शुक्रवार रात आठ बजे फाल्ट आ गया। इससे तकियावाला, मन्दिरवाला, मंगलवाला, रोगनग्रान आदि मोहल्लों के कुछ घर की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। पूरी रात लाइट नहीं आई और शनिवार शाम चार बजे तक भी फाल्ट सही नहीं हो पाया।
मोहम्मद दानिश, सईद सैफई, कपिल कुमार, नरेश कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि शुक्रवार पूरी रात लाइट नहीं होने से गर्मी में परेशानी रही है। कुछ लोगों ने तो जलापूर्ति के लिए जेनरेटर लगा वैकल्पिक उपाय किया है। लगातार 20 घंटे बाद भी लाइट नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। वहीं, ऊर्जा निगम के एसडीओ कृष्णा नंदन ने बताया कि दो ट्रांसफार्मर के साथ लगाए गए बॉक्स में कमी आ गई है। टीम सही करने में जुटी है।
जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां विद्युत उपेंद्र से जुड़े गांवों को गर्मी में ट्रिपिंग व कटौती के चलते विद्युत सप्लाई कम मिल पा रही है। नरसेना निवासी ग्रामीण बिल्लू गुप्ता व मुकेश राघव ने बताया कि 12 घंटे ही विद्युत सप्लाई मिल पा रही है।
विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर स्थित बिजली घर का 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर 28 मई की रात फुंक गया था। इसके बाद आसपास के 14 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। किसानों की फसल को पानी भी नहीं मिल पा रहा है।