फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity cut off for eight hours in city and rural areas due to rain

Bulandshahar News: बारिश से शहर और देहात में आठ घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for eight hours in city and rural areas due to rain
बुलंदशहर। शहर और देहात में झमाझम बारिश के चलते बृहस्पतिवार को लोगों को आठ घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी। स्थिति यह रही कि तड़के करीब चार बजे से सुबह आठ बजे तक शहर में बिजली गुल रही। जबकि दिन में भी बिजली कटौती जारी रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे से सात बजे तक शहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण सुबह चार बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। कई क्षेत्रों में बारिश रुकने के साथ ही बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जबकि अंसारी रोड बिजलीघर पर सीटी पिघलने के कारण आठ बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसके अलावा वलीपुरा, पुरानी सब्जी मंडी, अनूपशहर अड्डा, रमपुरा, नीमखेड़ा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी चार घंटे तक की बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इसके बाद दोपहर के समय उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। श्
विज्ञापन

इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे से बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बारिश के कारण नरसेना, बुगरासी, बीबीनगर, ऊंचागांव, अहार, दौलतपुर, औरंगाबाद, खानपुर, नरौरा, डिबाई, खुर्जा, अरनिया, पहासू समेत अन्य क्षेत्रों के गांवों में आठ घंटे तक बिजली कटौती रही। उपखंड अधिकारी देवराज ने बताया कि सीटी पिघलने के कारण लोगों को बिजली कटौती से परेशानी हुई। सीटी को ठीक करके सप्लाई चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फॉल्ट से खुर्जा नगर व देहात में भी सप्लाई बाधित

खुर्जा में बारिश के चलते बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे नगर और देहात क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इसके बाद सुबह के वक्त सभी क्षेत्रों में आपूर्ति ठप रही। जिसके चलते घरों में पानी की किल्लत भी बनी रही। कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई थी। इसी के साथ कई जगह फाल्ट हो गए। सात बजे बारिश बंद होने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी व अधिकारी फाल्ट की तलाश में जुट गए। ऐसे में तीन ट्रांसफार्मर के कुछ उपकरण खराब हो गए, धरपा लाइन पर तार टूट गया। जिसे ठीक करने के बाद नगर की कुछ कालोनियों में सप्लाई तो चालू कर दी गई, लेकिन दोपहर में फिर से तीन घंटे की कटौती रही। इसके अलावा खुर्जा जंक्शन, अरनिया और देहात क्षेत्रों में पूरे दिन आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली नहीं आने के कारण लोगों को पानी भी नहीं मिल सका।

25 गांवों में पूरी रात रही बिजली गुल

जहांगीरपुर में 33 केवीए लाइन में फाल्ट से बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार देर रात 10 बजे से विद्युत सप्लाई ठप हो गई। जिससे कस्बा जहांगीरपुर, नेकपुर, गोठनी, शाहपुर, नार, सीरियाल, रखेड़ा, मुमरेजपुर, उस्मानपुर, कपना, चिंगरावली समेत 25 गांव की बिजली गुल हो गई। लोगों को उमस भरी गर्मी में रात काटनी पड़ी। ग्रामीण धीरेंद्र सिंह और चंद्रपाल सिंह ने बताया कि विद्युत लाइन ठप होने से इन्वर्टर भी बंद हो गई, जिससे छोटे छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की कमी झेलनी पड़ी। जेई प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया 33 केवीए विद्युत लाइन खराब होने के कारण सप्लाई बंद हो गई थी। जिसे ठीक कराते हुए बिजली सप्लाई चालू करा दी गई।




10 घंटे तक की बिजली कटौती से लोग परेशान

बुगरासी में प्रतिदिन छह से 10 घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है। बताया जा रहा है कि पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली के जर्जर तार और खंभे बदलने का काम चल रहा है। जिसके चलते आए दिन विभिन्न क्षेत्रों में 10 घंटे तक की कटौती की जा रही है। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती लोगों को झेलनी पड़ रही है, लेकिन विभाग के अधिकारी काम को धीमी गति से करा रहे हैं। जिसके चलते उमस भरी गर्मी में दिन भर लोग परेशान रहते हैं और रात के समय भी निर्बाध बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed