फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity and businessmen face-to-face performance

बिजलीकर्मी और व्यापारी हुए आमने-सामने, किया प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 08 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity and businessmen face-to-face performance
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बिजलीकर्मी के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मियों ने एसई दफ्तर का घेराव किया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 16 जून से बिजलीकर्मियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। वहीं, व्यापारियों ने बिजलीकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया है। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया है।

विद्युत मीटर लगाने के दौरान बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मामले में व्यापारी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई थी। व्यापारी ने भी बिजलीकर्मियों पर उसकी पत्नी से अभद्रता करने का आरोप लगाया था। बुधवार को बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के बैनर तले एसई दफ्तर का घेराव किया गया।
विज्ञापन


साथ ही चेताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 जून से कार्य बहिष्कार करेंगे। संघ के प्रांतीय नेता गोपाल कृष्ण गौतम ने कहा कि व्यापारी बिजली चोरी कर रहा था और मीटर बदलने पर उसने कर्मचारी के साथ मारपीट की। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने एमडी के नाम एक ज्ञापन एसई को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव तेवतिया, विनोद कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप गुप्ता, भुवनेश गुप्ता, विकास गुप्ता, नदीम, मनीष पंवार, गौरव द्विवेदी, ओमदत्त, अरविंद आदि रहे। वहीं, बिजलीकर्मियों के खिलाफ व्यापारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को अंसारी रोड व्यापारी संगठन के बैनर तले व्यापारियों ने बिजली कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।


सुबह के समय व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। व्यापारियों ने एसएसपी को बिजलीकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। रविंद्र गोयल, वैभव गुप्ता, दिनेश कुमार धन्नू, अनिल देशभक्त, विकास शर्मा, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, संजय, उमेश, अनमोल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed