फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Election in 41 wards, 58 still vacant.

41 वार्डों में होगा उप चुनाव, 58 वार्ड अभी खाली

Wed, 17 Feb 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 17 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Election in 41 wards, 58 still vacant.
नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद बुधवार को इलेक्शन कमीशन ने निर्विरोध निर्वाचित 2340 कंडीडेट्स की सूची जारी कर दी है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ग्राम पंचायत के 2439 वार्ड रिक्त रह गए थे।
विज्ञापन


रिक्त वार्डों के कारण 203 ग्राम सभाओं का गठन नहीं हो पाया है। रिक्त ग्राम सभाओं का गठन करने की मंशा से पंचायत उप चुनाव कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


2439  वार्डों में से मात्र 41 वार्डों में काउंटिंग से जीत हार का फैसला होगा। नामांकन नहीं होने से 58 वार्ड अभी भी रिक्त रह गए हैं।

इसी के साथ 2340 वार्डों में सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है। बता दें कि इन ग्राम पंचायत 2340 वार्डों में एक एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

21 को वोटिंग और 23 को होगी काउंटिंग
सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को उप चुनाव के मद्देनजर वोटिंग होगी। 23 फरवरी को काउंटिंग की जाएगी। वोटिंग और काउंटिंग के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कितने उम्मीदवारों ने किया नामांकन
सदर में 140, दानपुर में 208, गुलावठी में 64, स्याना में 57,ऊचागांव में 234,जहागीराबाद में 218,अगौता में 215,बीबीनगर में 125,लखावटी में 109,शिकारपुर में 96, सिकंदराबाद में 59,डिबाई में 176,अनूपशहर में 165, अरनिया में 295, खुर्जा में 281,बुलंदशहर 140, पहासू में 179 कंडीडेट्स ने नामांकन किया था।


21 फरवरी को 41 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा। 23 फरवरी को मतगणना होगी। 2340 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। - कौशल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed