फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

बुलंदशहर कांड पर गरमाई सियासत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
election
बुलंदशहर कांड पर गरमाई सियासत
विज्ञापन

बुलंदशहर। छतारी में हुई घटना पर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने इस घटना को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर करारा हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि यह घटना भी हाथरस जैसी ही है। सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर झूठ बोलना बंद करे। जयंत चौधरी ने कहा कि युवती का अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में किया गया, लेकिन इस सरकार का अंत रात के अंधेरे में नहीं दिन के उजाले में होगा। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच गईं। उन्होंने प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अनिल शर्मा पर पुलिस पर दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
हाथरस जैसी एक और घटना हो गई, असुरक्षित हैं बहन बेटियां : अखिलेश
बुलंदशहर में संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छतारी की घटना बेहद चिंतित कर रही है। प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं। बुलंदशहर की घटना ने हाथरस की घटना को याद दिला दी है। जघन्य अपराध हुआ है। सरकार पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे नहीं आई। सरकार दावा करती है कि बेटियां सुरक्षित हैं, कहीं कोई अपराध नहीं हो रहा है। कम से कम ऐसा झूठ बोलना तो सरकार बंद करे। पीड़ित परिवार के लिए जल्दी से जल्दी उठ कर सामने आए।
विज्ञापन

गठबंधन सरकार आने पर दिलाएंगे न्याय: जयंत
जयंत चौधरी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जघन्य घटना है। पीड़ित परिवार के लिए हम संवेदना रखते हैं, गठबंधन की सरकार आएगी तो जनता को सुशासन मिलेगा। महिला सुरक्षा पर पहल की जाएगी। उन्होंने बुलंदशहर कांड को लेकर ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
21 जनवरी को हुई युवती की हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद 22 जनवरी की रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बाद में परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने प्रेम प्रसंग बताकर रात में जबरन अंतिम संस्कार करा दिया। उन्हें धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामूहिक दुष्कर्म का मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed