फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

समिति और सहकारी बैंकों का चुनाव मार्च में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
election
समिति और सहकारी बैंकों का चुनाव मार्च में
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में संचालित समितियों, सहकारी बैंक और सहकारी संघ के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव की प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू हो जाएगी। जबकि मतदान मार्च में होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहकारिता ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहकारिता पीके मोहंती ने चुनाव से संबंधित निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक सहकारिता, खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, आवास, मत्स्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, रेशम, दुग्ध और उद्योग विभाग की निर्वाचन योग्य सहकारी समितियां और सहकारिता विभाग के सहकारी नगरीय बैंक, सहकारी संघ, क्रय विक्रय समितियाें की प्रबंधन कमेटी और सभापति, उपसभापति समेत अन्य के प्रतिनिधियों की चुनाव प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रबंधन कमेटी सदस्यों के लिए 22 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 24 फरवरी को आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 25 फरवरी को आपत्तियों का निस्तरण होगा। उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। एक मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन वैध नाम निर्देशन पत्रों का प्रदर्शन होगा। तीन मार्च नाम वापसी और उसी दिन अंतिम निर्देशन, प्रदर्शन और चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। मतदान आठ मार्च को होगा। चुनाव के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। दावेदार भी मतदाता सूचियों आदि की जानकारी लेने दफ्तर आ रहे हैं। यह चुनाव उन समिति आदि पर होना है, जहां चुनाव होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed