फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elderly farmer dies after falling into a well.

Bulandshahar News: कुएं में गिरने से वृद्ध किसान की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer dies after falling into a well.
अहार। गांव दुलखेड़ा निवासी महिपाल सिंह (65) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह अपने खेत में नलकूप चलाकर फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान नलकूप की डिलीवरी पाइप हिलने लगी। पाइप को रस्सी से बांधने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वह करीब 25 फीट गहरे कुएं में गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। पास के खेत में मौजूद एक किसान ने तुरंत ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना प्रभारी ने जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed