{"_id":"6191485abcc08d659d22d316","slug":"ekadashi-bulandshahr-news-gbd229360334","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी पर 700 से अधिक हुईं शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी पर 700 से अधिक हुईं शादियां
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर लगा जाम।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोत्थान एकादशी पर 700 से अधिक हुईं शादियां
बुलंदशहर। देवोत्थान एकादशी के साथ ही रविवार से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो गए। करीब चार माह तक शादियां न होने के बाद रविवार से फिर शहनाई गूंज उठी। रविवार को एकादशी के दिन जिले में 700 से अधिक शादियां हुईं। शाम को लोगों को चढ़त आदि निकलने के चलते जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। नगर के काली नदी रोड, स्याना अड्डा रोड, बूरा बाजार, डिप्टी गंज, अंसारी रोड और दिल्ली रोड पर वाहनों की अधिक भीड़ होने के कारण मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लगा।
रविवार को देवोत्थान एकादशी के दिन से शादियों का सीजन शुरू हो गया। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रविवार का दिन आते ही घरातियों और बारातियों ने शादी-विवाह में जाने की तैयारी शुरू कर दी। शादी में बजी शहनाई पर लोग सज-धज कर शामिल हुए और शहनाई की धुन पर जमकर थिरके। पंडित अंकुर शर्मा ने बताया कि देवोत्थान के जागने से शादी-विवाह और शुभ कार्य करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
बाजारों में लौटी रौनक, जमकर हुई खरीदारी
शादी-विवाह शुरू होते ही बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने अपनी पसंद के कपड़े, जेवर समेत अन्य सामान खरीदा। कपड़ा व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि शादियों के लिए पिछले 15 दिनों से खरीदारी हो रही थी। अब सीजन में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए घरों से निकलेंगे।