फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eight members of a gang involved in thefts at temples, houses, and tubewells arrested.

Bulandshahar News: मंदिरों, मकानों, नलकूप पर चोरी करने के गिरोह के आठ चोर गिरफ्तारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Eight members of a gang involved in thefts at temples, houses, and tubewells arrested.
पुलिस की गिरफ्त में चोरी करने वाले आरोपी। संवाद
बुलंदशहर। मंदिरों, मकानों, नलकूप पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के आठ चोरों को बीबीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया सामान, घटना में प्रयुक्त कार, स्कूटी व अवैध असलहा बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि सोमवार को बीबीनगर पुलिस ने गांव सैदपुर मडौना रोड़ से अंतरजनपदीय गिरोह के आठ चोरों को गिरफ्तार कर किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सलमान, हाशिम, शाहिल, फरदीन निवासी गांव सैदपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर, अनस, अय्यान, फिरोज निवासी डासना जनपद गाजियाबाद, इनाम निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद बताए।
विज्ञापन

आरोपियों से मंदिर से चोरी किए दो पीतल के शेर, दो मोर की मूर्ति और दो घंटे बरामद किए गए। एक डीवीआर, एक वाईफाई पैनल, दो स्टार्टर, दो केबल, तांबे के तार, एक कार, एक स्कूटी, एक अवैध तमंंचा, एक चाकू, 10,850 नकद भी बरामद किए गए। आराेपी मंदिरों, ट्यूबवेल, दुकानों, मकानों आदि से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने 13 जुलाई को थाना बीबीनगर में मंदिर से पीतल के घंटे एक शेर, एक मोर की मूर्ति चोरी करने की घटना की थी। 13 जुलाई को ही बीबीनगर के गांव चित्सौन में मुर्गी फार्म में चोरी की थी। 22 जून को आरोपियों ने बीबीनगर के गांव सैदपुर के जंगल में और 28 जून को बीबीनगर में नलकूप पर चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों ने सिकंदराबाद, अगौता थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं को अंजाम दिया था। वहीं, आरोपियों ने थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। सभी के खिलाफ जनपद के अलावा, जनपद हापुड़, गाजियाबाद के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


ओला में टैक्सी चलाने के नाम पर टैक्सी को किराए पर लेकर टैक्सी से वारदात को देते थे अंजाम
बुलंदशहर। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ओला में टैक्सी चलाने के नाम पर टैक्सी को किराए पर लेते थे। फिर किराए पर ली गई। टैक्सी को चोरी की वारदात में प्रयुक्त करते थे। चोरी किए गए सामान को टैक्सी से ले जाकर कबाड़ी को ले जाकर बेच देते थे। वहीं, घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी स्कूटी से रैकी भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed