{"_id":"577a93e84f1c1b6d697fa5a1","slug":"eid-will-be-on-electricity-and-water-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर नहीं होगी बिजली-पानी की समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर नहीं होगी बिजली-पानी की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान में बेशक रोजेदारों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी हो लेकिन ईद पर निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। शासन ने अफसरों को ईद के दिन निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति के आदेश दिए हैं। शासनादेश के बाद अफसर हरकत में आ गए हैं। ईओ ने सफाई निरीक्षकाें को बेहतर साफ-सफाई और एसई ने सभी एक्सईएन को लोकल स्तर पर कटौती नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
रमजान माह में शासन के सहरी और इफ्तार के वक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश के बावजूद जमकर कटौती की गई। अब ईद पर लोगों को कटौती न झेलनी पड़े , इसके लिए शासन की तरफ से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही ईद से पहले साफ-सफाई के भी निर्देश हैं। शासन की तरफ से निर्देश हैं कि पांच जुलाई रात 12 बजे से छह जुलाई रात 12 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा सभी नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नगर क्षेत्र में ईद से पहले बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
कोट्स
सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि ईद से पहले शहर में बेहतर साफ-सफाई की जाए। किसी भी स्थान पर कूड़ा न पड़ा रहे। विशेषकर मस्जिदों के आसपास किसी भी सूरत में गंदगी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
- एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
शासन के आदेश के बाद सभी एक्सईएन और एसडीओ को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि लोकल स्तर पर कटौती नहीं की जाए। जितनी आपूर्ति कंट्रोल से हो, उतनी आपूर्ति दी जाए।
- राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता