फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ed main exams from today, first shift will start at 11 am

Bulandshahar News: बीएड की मुख्य परीक्षाएं आज से, 11 बजे से शुरू होगी पहली पाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ed main exams from today, first shift will start at 11 am
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) की स्पेशल बीएड (एमआर) और बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा-2023 सोमवार से शुरू हो रही है। नौ अगस्त तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध जिले बीएड कॉलेजों से करीब छह हजार हजार विद्यार्थी बीएड और स्पेशल बीएड कर रहे हैं। इनका पाठ्यक्रम पूरा कराया जा चुका है। प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रैक्टिकल हो चुके हैं। बता दें कि यह परीक्षा कई बार स्थगित की गई। विवि प्रशासन ने 23 अप्रैल को पहली बार 25 मई से परीक्षा करना का कार्यक्रम घोषित किया था, जो स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 23 जून से शुरू होने वाली परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया और फिर परीक्षा स्थगित कर दी। उसके बाद तीन जुलाई से परीक्षाएं कराने का आदेश जारी किया गया। फिर एक जुलाई को अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन

विवि की ओर से बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा 17 जुलाई से एक अगस्त तक स्पेशल बीएड (एमआर) की परीक्षा 17 जुलाई से नौ अगस्त तक कराने का निर्देश जारी किया। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि बीएड की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed