फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   E-rickshaw driver killed after being hit by an unidentified vehicle.

Bulandshahar News: ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed after being hit by an unidentified vehicle.
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में जेवर रोड स्थित एक होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संभल जिले के चिमयावली निवासी अर्जुन (45) अपने भाई के साथ औद्योगिक क्षेत्र के जोखाबाद में किराये के मकान में रहते थे। सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। जेवर रोड स्थित एक होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि अर्जुन ई-रिक्शा चलाते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी उनसे अलग रहती हैं। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed