फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   During the raid, expired cold drinks were found at the wholesaler and shop

Bulandshahar News: छापे में थोक विक्रेता और दुकान पर मिली एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
During the raid, expired cold drinks were found at the wholesaler and shop
खुर्जा में देशी शराब के ठेके के पास दुकान में कोल्ड डि्रंक की छापामारी करते प्रशासनिक अधिकारी ।
खुर्जा। तहसील प्रशासन और खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के छापे में थोक विक्रेता और शराब ठेके के पास स्थित दुकान में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोल्ड ड्रिंक के सैंपल जांच के लिए भेजे और एक्सपायरी बोतलों को नष्ट कराया। प्रशासन ने दुकानदारों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि अलीगढ़ चुंगी स्थित देशी शराब ठेके के पास दुकान पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बेची जा रही हैं। जांच के लिए नायब तहसीलदार और खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के निरीक्षक की टीम का गठन किया गया। टीम ने सोमवार रात प्रदीप कुमार की दुकान पर छापा मारा। वहां पर अलग-अलग वजन भार की कोल्ड ड्रिंक की बोतलों की जांच की गई।
विज्ञापन


विभिन्न कंपनियां की बोतल थीं। इसमें लगभग 40 ऐसी बोतलें मिली, जिनकी वैधता समाप्त हो गई थी। ऐसी बोतल को जब्त कर सभी को नष्ट कराया गया। साथ ही खाद्य विभाग की ओर से सैंपल जांच के लिए भेजा गया। दुकानदार ने बताया कि यह बोतलें पदम की पुलिया स्थित थोक विक्रेता के यहां से आई हैं। इस पर टीम ने पदम पुलिया के पास मेहुल सैनी की दुकान पर छापा मारा। वहां पर विभिन्न कंपनियों की 75 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में होती है सप्लाई
खाद्य विभाग के निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि पदम की पुलिया स्थित थोक विक्रेता मेहुल सैनी की दुकान से कोल्ड ड्रिंक खुर्जा समेत जहांगीरपुर, अरनिया व अन्य आस-पास के देहात क्षेत्र में सप्लाई होती है। ऐसे में विभाग की ओर से उन सभी दुकानों की जांच की जाएगी, जहां-जहां सप्लाई हो रही थी। साथ ही यह भी पता किया जाएगा कि एक्सपायरी बोतलें कब से बेचीं जा रही थीं।




दोनों दुकानों से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल में कमी मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दुकानदारों की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है। - अनिल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed