फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to strong wind and drizzle, electricity supply to 11 villages remained stalled for 12 hours.

Bulandshahar News: तेज हवा और बूंदाबांदी से 11 गांवों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे रही ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। स्थिति यह रही कि कई स्थानों पर हाइटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पाई। सुबह के समय बिजली सप्लाई चालू होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में भी करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही, लेकिन देहात क्षेत्रों में स्थिति और खराब रही। नरसेना क्षेत्र में देर रात करीब साढ़े नौ बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। शिकारपुर क्षेत्र में कैलावन बिजलीघर से जुड़े 11 गांवों के 30 हजार से अधिक लोगों को करीब 12 घंटे तक बिजली कटौती से परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसी तरह ऊंचागांव के दौलतपुर कलां बिजलीघर से जुड़े गांवों में सोमवार सुबह नौ बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जबकि बीबीनगर कस्बे में 12 घंटे तक बिजली कटौती से लोगों को सुबह के समय पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। चोला क्षेत्र के गांगरौल बिजलीघर से जुड़े खबरा, खानपुर, दाउदपुर, शेरपुर बहोरावास, कादिलपुर, नगला बंसी, गांगरौल, नगला इलाहाबाद समेत अन्य गांवों में सोमवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हुए। बेपटरी हुई आपूर्ति ः सिकंदराबाद नगर के लिए निजामपुर, तहसील, जोखाबाद, नंबर दो विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार रात करीब नौ बजे तेज हवा और बूंदाबांदी के साथ ही तीनों केंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed