{"_id":"68ac9882ce1df1cfa709bbef","slug":"due-to-rising-water-level-of-ganga-there-is-severe-erosion-in-anupshahr-people-sought-help-from-the-administration-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139399-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर में तेज कटान, लोगों ने प्रशासन से मदद मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर में तेज कटान, लोगों ने प्रशासन से मदद मांगी
विज्ञापन
अनूपशहर में बढ़ा गंगा का जलस्तर। संवाद
अनूपशहर/अहार/नरौरा। गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में करीब चार इंच बढ़ा है। बिजनौर बैराज से सोमवार 1.58 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गया है। मोहल्ला मदार गेट में मल्लाह बस्ती के नीचे रेत की ठोकर का हिस्सा कटकर गंगा में समा गया है। पिछले दो दिनों से कटान लगातार जारी है। लोगों ने प्रशासन से मदद मांगी है।
अनूपशहर के स्थानीय नाविक पवन और विक्की ने बताया कि बस्ती के नीचे दो-तीन दिनों से कटान हो रहा है। मोहल्ले वासियों के अनुसार अब तक 10 फीट का कटान हो चुका है। कटान वाली जगह पर गंगा का पानी 30 फीट गहरा है। लोगों ने प्रशासन से बस्ती के सहारे पिचिंग बनवाने या पत्थर डालने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर कटान नहीं रुका तो ठोकर पर बने मकान भी खतरे में आ जाएंगे।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि कटान वाली जगह के पास एक पुराना कुआं था, जो गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से नदी में समा गया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुज तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जलस्तर घटने के बाद निरीक्षण किया जाएगा और एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। इस संदर्भ में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। वहीं, दूसरी ओर अहार व अनूपशहर क्षेत्र के खेतों पर पिछले दिनों भरा गंगा का पानी अभी भी जमा है। पानी कम न होने से फसल लगातार खराब हो रही है। जिस वजह से किसान परेशान हैं।
उधर, नरौरा गंगा बैराज पर पिछले दो दिन से जलस्तर स्थिर है। बैराज की अप स्ट्रीम में पानी की कुल आवक 149614 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से हो रही है। बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को बैराज से गंगा नदी की डाउनस्ट्रीम में 134584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर 7052 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
दूसरी ओर कटान की वजह से नरवर घाट व मोहल्ला कर्मधर्म के अंत्येष्टि स्थल को क्षति पहुंची है। प्रशासन ने घाट पर स्नान के दौरान हादसे की आशंका को देखते हुए स्नान करने पर रोक लगा दी है।