{"_id":"68b7265a84fe0849900a38c5","slug":"due-to-heavy-rains-electricity-was-cut-off-in-the-villages-for-12-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-139874-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: झमाझम बारिश से गांवों में 12 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: झमाझम बारिश से गांवों में 12 घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
बुलंदशहर। झमाझम बारिश से नगर में पांच से छह घंटे और देहात में 12 घंटे तक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। स्थिति यह रही कि सोमवार पूरी रात और मंगलवार को दिन भर झमाझम बारिश के कारण दो सौ से अधिक स्थानों पर फाल्ट व ब्रेकडाउन की समस्या रही। बार-बार कर्मचारी फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचते लेकिन बारिश ने उसमें बाधा डाली।
सोमवार को पूरी रात और मंगलवार को दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश ने जिले में बिजली संकट कर दिया। स्थिति यह रही कि ब्रेकडाउन व फाल्ट के कारण गांवों में रात भर बिजली सप्लाई प्रभावित रही। लोगों को उम्मीद थी कि दिन में बिजली सप्लाई चालू करा दी जाएगी, लेकिन बारिश ने बिजली सप्लाई चालू नहीं होने दी। जिसके चलते लोगों को सुबह के समय पेयजल, पशुओं के लिए चारे समेत अन्य संकट से जूझना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय हल्की राहत मिलने पर कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई चालू कराई।
इसके अलावा नगर क्षेत्र के रमपुरा, मौसमगढ़, नई मंडी क्षेत्र, स्याना रोड, मऊखेड़ा, जैनपुर, अकबरपुर, भूड़ समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों को मंगलवार को दिन के समय पांच घंटे से अधिक बिजली संकट से जूझना पड़ा। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बारिश ने मरम्मत कार्य में बाधा डाली। जिसके चलते ब्रेकडाउन और फाल्ट को ठीक करने में समय लगा। फिलहाल जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई व्यवस्था सुचारू है।