फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to heat, more patients of diarrhea are arriving

Bulandshahar News: गर्मी की मार, डायरिया के पहुंच रहे मरीज अधिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भीषण गर्मी के चलते जिले में डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन डायरिया के सर्वाधिक मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में फिजिशियन एवं बाल रोग विशेषज्ञ और इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। एक छात्रा के बेहोश हो जाने पर इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शहर का पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में उल्टी-दस्त शुरू होने से लोगों को सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन सर्वाधिक मरीज डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी में 1240 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें डायरिया के मरीज 300 के करीब रहे। साथ ही चार मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। सभी को गर्मी से बचाव की सलाह दी गई है। साथ ही ओआरएस घोल का वितरण कराया गया।
विज्ञापन


Iगर्मी के मौसम में खानपान का ध्यान न रखने पर लोग बीमारी की चपेट में आ जाते है। बीमारी से बचने के लिए बासी खाने से परहेज करें और साफ पानी पीएं। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed