फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to breaking of unpaved track of Lakhawati Ganganahar 300 bigha crops got submerged

UP: बीबीनगर में गंगनहर कटने से 300 बीघा फसल हुई बर्बाद, ये दो गांव प्रभावित; किसानों ने की मुआवजे की मांग

Thu, 26 Jun 2025 04:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीबी नगर (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, बीबी नगर (बुलंदशहर) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

हापुड़-बुलंदशहर के बीच बीबी नगर में बहने वाली लखावटी गंगनहर की कच्ची पटरी कटने हजारों किसानों को नुकसान पहुंचा है। गंगनहर की पटरी कटने से 300 बीघा फसल जलमग्न हो गई है।

विज्ञापन
Due to breaking of unpaved track of Lakhawati Ganganahar 300 bigha crops got submerged
300 बीघा फसल जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखावटी गंगनहर की कच्ची पटरी कटने से किसानों की 300 बीघा गन्ने व पशुओं के चारे की फसल जलमग्न हो गई। बृहस्पतिवार सुबह खेतों की ओर गए किसानों ने पटरी कटी देख प्रशासन को सूचना दी। प्रशासनिक टीम मय जेसीबी के मौके पर पहुंच कटान को रोकने में लगी है।

विज्ञापन


मध्य गंगनहर की लखावटी ब्रांच में तीन दिन पहले ही पानी छोड़ा गया था। क्षेत्र के गांव कुचेसर किला के नगला उग्रसेन व नगला कटक में बुधवार की रात नहर की कच्ची पटरी कट गई, जिससे किसानों की 300 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह खेतों पर गए किसानों ने पटरी कटी देख प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर नायाब तहसीलदार रतन बरनवाल मय टीम व जेसीबी मशीन के मौके पर पहुंचे। किसान कृष्णपाल सिंह, अंकुर शर्मा, रामलाल प्रजापति, मनोज कुमार, सोविंद सिंह, सत्यपाल सिंह व बिजेंद्र शर्मा आदि किसानों की करीब 300 बीघा फसल जलमग्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि खेतों में गन्ने व पशुओं के चारे की फसल बोई गई थी जो पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों के सामने पशुओं के चारे के संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने खराब हुई फसल के मुआवजे की भी मांग की है।


नायाब तहसीलदार रतन बरनवाल ने बताया कि सिंचाई विभाग को पानी को रोकने के लिए सूचना दी गई है। पानी का स्तर कम होने के बाद मशीन के माध्यम से पटरी पर मिट्टी डलवाई जा रही है। जल्द ही टूटी पटरी को सही करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed