{"_id":"58962ec94f1c1bc64fe8218b","slug":"dudeh-officer-of-conversion-in-the-presence-of-candidate-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी की मौजूदगी में धर्मांतरण की सूचना पर दौडे़ अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी की मौजूदगी में धर्मांतरण की सूचना पर दौडे़ अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी स्टेशन स्थित एक स्थान पर एक प्रत्याशी की मौजूदगी में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर पहुंचे अफसरों ने चल रहे कार्यक्रम को रुकवा दिया है। एसडीएम ने फिलहाल जांच के बाद कार्रवाई की बात कहीं है। मामले में बंजरगियों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बंजरग दल के विभाग संयोजक प्रवीण भाटी ने बताया कि शनिवार को सिटी स्टेशन स्थित एक स्थान पर एक प्रत्याशी की मौजूदगी में सभा चल रही थी। आरोप है कि सभा के दौरान प्रत्याशी की मौजूदगी में कुछ युवको को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
विज्ञापन
प्रवीण भाटी की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राहुल यादव ने सभा को रुकवा दिया और मौजूद लोगों को खदेड़ दिया। मामले में एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। प्रवीण भाटी ने कोतवाली में एक प्रत्याशी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की माने तो सभा में पहुंचा एक प्रत्याशी कुछ देर बाद ही मौके से चला गया।
विज्ञापन