फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drug warehouse being built in Khurja for Rs 8.99 crore

Bulandshahar News: खुर्जा में 8.99 करोड़ से बन रहा ड्रग वेयर हाउस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drug warehouse being built in Khurja for Rs 8.99 crore
खुर्जा में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सरकारी दवाइयों को रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से खुर्जा में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सरकारी चिकित्सालयों की दवाएं व उपकरण यहां पर सुरक्षित रह सकेंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। वहीं, जरूरत की अधिकांश दवाओं को स्टोर किया जा सकेगा।
जिले में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, जटिया चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय और 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई आदि के लिए दवा की उपलब्धता औषधि भंडार गृह से की जाती हैं। अभी तक ड्रग वेयर हाउस (उप्र मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड का स्टोर) शिकारपुर बाईपास रोड पर निजी परिसर में संचालित हो रहा है। यहां से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल परिसर समेत अन्य स्थानों से दवाइयों की सप्लाई की जाती है। वहीं, स्टोर के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर सीएचसी/पीएचसी प्रभारियों को अलग-अलग स्थानों से दवाएं और उपकरणों की आपूर्ति लेनी पड़ती है। पूर्व में सीएमओ द्वारा जिले में ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। शासन से अनुमति मिलने पर स्वास्थ्य अफसरों ने जमीन चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी। ड्रग वेयर हाउस बनकर तैयार होने तक किराये के भवन से ड्रग वेयर हाउस चल रहा है।
विज्ञापन

चार हजार स्क्वायर मीटर एरिया में बन रहा ड्रग वेयर हाउस
खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत 100 बेड का अस्थाई अस्पताल संचालित हैं। यहां पर करीब चार हजार स्क्वायर मीटर एरिया में ड्रग वेयर हाउस बनाया जा रहा है। विभागीय अफसरों के अनुसार यहां पर एचएसएससी इंडिया लिमिटेड को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी शासन की ओर से दी गई। वहीं, इसके लिए 899.11 लाख रुपये की धनराशि से निर्माण कार्य होगा। अब तक शासन से 437.27 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल से पूर्व जिला अस्पताल परिसर में ड्रग वेयर हाउस संचालित हो रहा था। जिला अस्पताल की भूमि मेडिकल कॉलेज में जाने पर विभाग ने जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित मंडी समिति में दो भवन किराये पर लिए। जहांगीराबाद की दूरी अधिक होने पर दो साल पूर्व नगर क्षेत्र में शिकारपुर बाइपास स्थित एक भवन में ड्रग वेयर हाउस का संचालन शुरू कर दिया। खुर्जा में स्वयं का ड्रग वेयर हाउस बनने पर दवा व उपकरणों की किल्लत तो दूर होगी ही। वहीं दूसरी तरफ यहां पर दवाओं का स्टोर भी होगा। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में आसानी से दवा की उपलब्धता हो सकेगी।

सीएमओ डॉ.विनय कुमार सिंह ने बताया कि जटिया चिकित्सालय में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण चल रहा है। जो 8.99 करोड़ रुपये की धनराशि से हो रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने पर इसका संचालन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed