{"_id":"6818ee2ce0fc8224220cce50","slug":"drone-didi-hemalata-received-honor-in-mumbai-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133489-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुंबई में ड्रोन दीदी हेमलता को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुंबई में ड्रोन दीदी हेमलता को मिला सम्मान
विज्ञापन
मुंबई में सम्मान व राशि का चेक प्राप्त करती ड्रोन दीदी हेमलता। स्रोत: स्वयं
बुलंदशहर। जिले की ड्रोन दीदी हेमला को मुंबई में सम्मान के साथ 25 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। उन्हें यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करने का भी मौका मिला। खास बात यह रही उत्तर प्रदेश से उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया था।
डिबाई क्षेत्र के गांव सताेहा निवासी हेमलता ने बताया कि मुंबई में एक से चार मई तक राष्ट्रीय सम्मेलन वेव्स 2025 का आयोजन हुआ। ग्रेट इन इंडिया चैलेंज थीम पर आधारित इस सम्मेलन में उन्हें शामिल होने का आमंत्रण मिला। वह इसमें शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं। इसमें देश और विदेश से हर क्षेत्र से महिला व पुरुष शामिल हुए। जहां पर कई तरह की प्रतियोगिता कराई गईं और उनका चयन सम्मान के लिए किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे पूछा कि आपको ड्रोन उड़ाने में कैसा लगता है। इस पर उन्होंने पूरी जानकारी दी तो प्रधानमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह आगे बढ़ती रहें और योजना का लाभ उठाएं। साथ ही दूसरी महिलाओं को भी इसी तरह आगे आने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
हेमलता बताती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें ड्रोन दीदी बनकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। हेमलता ने महिलाओं को संदेश दिया है कि काम कोई भी हो, लेकिन उसे मन लगाकर किया जाए तो सम्मान के साथ वह बहुत कुछ पा सकती हैं। महिलाएं किसी भी काम को छोटा या बड़ा न समझें। जो काम शुरू करें उसे पूरी लगन के साथ करें तो सफलता जरूर मिलती है।