फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drizzle occurred at many places, maximum temperature reached 30 degrees

Bulandshahar News: जगह-जगह हुई बूंदाबादी, अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Drizzle occurred at many places, maximum temperature reached 30 degrees
बारिश मे तालाब बना खानपुर -लखावटी मार्ग। संवाद
बुलंदशहर/अहदमगढ़। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह से जगह-जगह बूंदाबांदी होती रही। कहीं पर भी झमाझम बारिश नहीं हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 82 और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मानसून की बारिश अभी आगामी कई दिन तक जारी रहेगी। अभी भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर अहमदगढ़ क्षेत्र में जारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की समस्या बन गई है।
विज्ञापन

जलभराव होने से आवागमन में हो रही है परेशानी
खानपुर। कस्बे को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला लखावठी-खानपुर मार्ग बद से बदतर स्थिति में है। सड़क पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित है। जल निकासी न होने से स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। क्षेत्र निवासी छोटू कुमार, चिंटू कुमार और रविन्द्र कुमार का आरोप है सड़क बेहद खराब स्थिति में है। विशेष मरम्मत कार्य में कुछ बड़े गड्ढों को भरकर खानापूर्ति की गई थी। मार्ग खराब होने से जनपद जाने वाले लोगों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कस्बे में ऊंचा नाला होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है ।
विज्ञापन




किरयावली में गिरा मकान

बुगरासी। कस्बा क्षेत्र के गांव किरयावली में बारिश के चलते मकान भरभरा कर गिर गया। लगातार बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई थी। मकान खिसकना शुरू होते ही परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी ब्रह्म सिंह परिजनों के साथ मकान में थे। ब्रह्म सिंह ने बताया कि मकान में हलचल हुई तो तत्काल सभी परिजन मकान से बाहर भाग निकले। मकान धीरे-धीरे भरभरा कर गिर गया। मकान में बंधे पशु व समान दब गया। परिजनों ने तत्काल पशुओं को निकाला। गनीमत रही कि पशुओं को विशेष चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed