फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drizzle occurred at many places

Bulandshahar News: जगह-जगह हुई बूंदाबांदी, पूरे दिन धूप-छांव सा रहा मौसम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Drizzle occurred at many places
मंगलवार को इस तरह का रहा मौसम। संवाद
बुलंदशहर। मौसम ने सोमवार की रात करवट बदली। बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। मंगलवार को भी जगह-जगह बूंदाबांदी जारी रही। पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। मौसम वैज्ञानिक अब भी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से रात में पाला, कोहरा व दिन में धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान तापमान में इजाफा होने से गर्माहट का भी अहसास होने लगा। मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसके चलते सोमवार की रात बादल छाने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह बूंदाबांदी मंगलवार को भी जगह-जगह जारी रही। इस बीच धूप भी निकली और बादल भी छाए रहे। ऐसे मौसम में पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा।
विज्ञापन

हालांकि दिन में ठंड कम रही। शाम होने के साथ ही ठंड बढ़ गई। अधिकतम 24.2 व न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 75 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अभी करीब एक एमएम बारिश हुई है। इस समय बारिश की जरूरत है। ऐसा होने पर ही ठंड में इजाफा होगा और इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed