फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   drizzle in the morning

Bulandshahar News: सुबह हुई बूंदाबांदी, दिनभर चला धूप-छांव का खेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह जहां-तहां बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादल छाने से पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। वहीं, तापमान में भी उतार-चढ़ाव लगातार चल रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रक्षाबंधन वाले दिन से झमाझम शुरू हुई बारिश रविवार तक जारी रही। इसके बाद लगातार बादल छाए हैं तो धूप भी निकली। इस बीच रुक-रुक कर बारिश जारी है। सोमवार को कुछ धूप निकली तो तापमान में भी इजाफा हुआ। रात के समय बादल छाए रहे और मंगलवार की सुबह जहां-तहां बूंदाबांदी हुई। इसके बाद पूरा दिन बादल छाए रहे और धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। ऐसे मौसम के बीच कुछ उमस का भी अहसास हुआ।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 70 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि अभी लगातार बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 और न्यूनतम भी एक डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed