{"_id":"6081b0208ebc3e592c7373d5","slug":"driving-license-bulandshahr-news-gbd2175979125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 15 मई तक नहीं बनेंगे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 15 मई तक नहीं बनेंगे लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 15 मई तक नहीं बनेंगे लाइसेंस
बुलंदशहर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक मई तक आपका स्लॉट बुक है तो आप 15 मई तक संभागीय परिवहन कार्यालय न आएं। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर बृहस्पतिवार को लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 15 मई के बाद विभाग रिशेड्यूलिंग करके संबंधित आवेदकों को बुलाएगा। वहीं, एक फरवरी 2020 को समाप्त हुए ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।
जनपद के साथ-साथ प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण के आंकड़े दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण लगातार बढ़ने की संभावना को देखते हुए अन्य लोगों और संभागीय परिवहन कार्यालय के कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए विभाग द्वारा एक मई तक के स्लॉट बुकिंग को स्थगित कर दिया है। साथ ही एक फरवरी 2020 को समाप्त हो चुके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता 30 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि जिन आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया के लिए स्लॉट बुक है वो एक मई तक कार्यालय न आएं। संबंधित के स्लॉट की तिथि को 15 मई के बाद रिशेड्यूलिंग करके मेसेज के माध्यम से अवगत करा दिया जाएगा।