{"_id":"57375a004f1c1be37291a440","slug":"drink-cold-drinks-on-condition-deteriorated-dudmunhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक पिलाने पर बिगड़ी दुधमुंही की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक पिलाने पर बिगड़ी दुधमुंही की हालत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 14 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
cold drink
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में सात महीने की बच्ची को राहत दिलाने के लिए उसकी मां ने कोल्ड ड्रिंक पिलाना भारी पड़ गया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उल्टियां हुईं और मासूम बेहोश हो गई। हलाकान मां आनन फानन परिजनों के साथ बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
वहां इलाज के बाद अब बच्ची की हालत में सुधार है। डॉक्टरों ने कोल्ड ड्रिंक के इस्तेमाल की डेट एक्सपायर होने की आशंका जताई है। वहीं पीड़ित परिजनों ने फोन से खाद्य अफसरों से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
बता दें कि धमेड़ा स्टैंड स्थित नयागांव निवासी सुभाष की सात माह की बेटी काव्या को उसकी मां ने शनिवार सुबह एक नामी कंपनी की कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही बच्ची को उल्टियां होने लगी और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो गया। चिकित्सक डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक में मिले केमिकल के दुष्प्रभाव के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
हैंडीकेप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चौधरी केपी सिंह ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक में मिलावट के कारण बच्ची की हालत बिगड़ी है। चौधरी केपी सिंह ने फोन पर मामले की शिकायत खाद्य अफसरों से की है।