फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dream of topper Munim's daughter dream of becoming an IAS

इंटर की टॉपर मुनीम की बेटी का सपना आईएएस बनना

Sat, 10 Jun 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 10 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dream of topper Munim's daughter dream of becoming an IAS
‌शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में जिले में टॉप रही मुनीम की बेटी अनामिका का सपना आईएएस बनना है। जबकि दूसरे नंबर पर रहे अंकित तेवतिया सेना में अफसर बनकर देश सेवा और तीसरा स्थान पाने वाला छात्र सरतजा अहमद साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। इसी तरह पहले 10 छात्रों का सपना भी कुछ इसी तरह का है।

राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर की छात्रा अनामिका नगर के राज राजेश्वर मंदिर के पास रहती है। उसके पिता पवन पंडित सब्जी मंडी में मुनीम की नौकरी कर मात्र पांच हजार रुपये प्रति माह वेतन प्राप्त करते हैं। उसकी मां बबली गृहणि है और छोटी बहन दीपिका 12वीं की छात्रा और भाई वरुण सातवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन


परिवार की माली हालत को लेकर अनामिका कहती है कि वह आईएएस बनकर जहां वह देश सेवा करना चाहती है। वहीं अपने परिवार का भी सहारा बनकर माता-पिता का नाम कमाना चाहती है। दूसरे स्थान पर रहे सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र अंकित तेवतिया इस समय गांव सलैमपुर में अपने फूफा-फूफी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मूल रूप से गांव किसौला का रहने वाला है और पिता सतीश कुमार आर्मी में हैं। मां कृष्ण देवी गृहणि है और उसने एनडीए में इंट्रेस भी दिया है। उसका सपना आर्मी में अफसर बनकर देश सेवा कर अपने माता-पिता और रिश्तेदारों का नाम ऊंचा करना है। जनता इंटर कॉलेज बुगरासी के छात्र सरताज अहमद ने तीसरा स्थान प्राप्त  किया है।



सरताज ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन अपना कैरियर बनाना चाहता है। सरताज अहमद ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज प्रधानाचार्य अयाज अहमद, शिक्षक आरिफ अहमद सहित अपने माता पिता को दिया है। स्याना निवासी सरताज अहमद के पिता साबिर कपड़े की फेरी लगाकर अपने परिवार का जैसे-तैसे कर भरण-पोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed