{"_id":"57f541f64f1c1b940a270713","slug":"dragon-inside-the-school-the-children-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर स्कूल के अंदर, बच्चे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर स्कूल के अंदर, बच्चे बाहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
क्लासरूम में निकला अजगर और बाहर सड़क पर बैठकर पढ़ते बच्चे।
- फोटो : ब्यूरो
अनीवास गांव के जूनियर हाई स्कूल में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। बच्चे क्लास में जाते ही चीखते हुए बाहर निकल पड़े। स्कूल के शिक्षकों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के मौके पर आने और अजगर के पकड़ने तक बच्चों ने स्कूल के बाहर सड़क पर बैठकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय अनीवास में कक्षा सात बच्चों ने बेंच के पीछे अजगर देखा तो वह चीखते-चिल्लाते हुए क्लास के बाहर दौड़ पड़े। करीब चार फुट लंबा अजगर स्कूल के पीछे स्थित जंगल से क्लास में आ गया था। प्रधान अध्यापिका कुसुम शर्मा ने स्कूल में अजगर निकलने की जानकारी एनपीआरसी व बीआरसी पर को दी।
विज्ञापन
एबीआरसी तेजप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। वनकर्मिंयों ने अजगर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को स्कूल परिसर के बाहर रोड पर बैठाकर पढ़ाया।
विज्ञापन