फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dowry demand during marriage

फेरे पर मांगे पांच लाख, भिड़े बाराती-घराती

Fri, 26 Feb 2016 12:16 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
dowry demand during marriage

फेरे से पहले दूल्हे ने दहेज में पांच लाख की मांग की तो घराती-बाराती में फसाद हो गया। दहेज की भनक दुल्हन को लगी तो उसने भी सात फेरे लेने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


शादी का मंडप लड़ाई के मैदान में तब्दील हो गया। घराती-बारातियों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने बारातियों के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।

इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन के भाई और चाचा को चाकू घोंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार को हिरासत में ले लिया है। दुल्हन के पिता ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों में फिलहाल समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन



चोला क्षेत्र के गांगरौल गांव में बुधवार रात गाजियाबाद के संजय नगर से बारात आई थी। लड़की के पिता सेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक वर पक्ष को दान-दहेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडप में शादी की रस्म चल रही थीं। फेरे की बारी आई तो अचानक दूल्हे ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग रख दी। यह सुनकर लड़की पक्ष सन्न रह गया।

दुल्हन को जब इसकी भनक लगी तो उसने शादी फेरे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते शादी का मंडप लड़ाई के मैदान में तब्दील हो गया। विरोध करने पर दूल्हे ने दुल्हन के चाचा गोपाल पुत्र सरजीत और भाई लोकेश पुत्र गोपाल पर चाकू से हमला बोल दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना कर हंगामा करने लगे। इस बीच एक बस बारातियों को लेकर भाग गई। यह देख एक अन्य कार में भाग रहे बारातियों को ग्रामीणों ने घेर लिया।


कार पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही चोला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दूल्हा सहित उसके पिता, बहनोई और ताऊ को पकड़कर चौकी ले गई। सभी को हिरासत में लिया है। लड़की के पिता ने आरोपी दूल्हे और परिवार के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed