फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dowry death

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dowry death
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनकुटी निवासी महिला नीतू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव काहिरा निवासी देवेंद्र उर्फ पप्पू ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीतू (30) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनकुटी निवासी युवक लवकुश के साथ की थी। शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में कार व नकदी आदि की मांग कर रहे थे। दहेज की मांगे पूरी न होने पर ससुरालीजन उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि शनिवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पुत्री की उसके ससुरालीजनों ने हत्या कर दी है। जब वह पहुंचे तो उसका शव घर में पड़ा था। जबकि, ससुरालीजन फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। हालांकि, महिला के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की मौत का कारण सामान्य होना आ रहा है।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में महिला की मौत सामान्य नजर आ रही है। पोस्टमार्टम में भी कहीं कोई चोट का निशान नहीं है, बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed