फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Doctor on leave, patients wander for medicolegal

Bulandshahar News: चिकित्सक अवकाश पर, मेडिकोलीगल के लिए भटके मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के न होने पर मारपीट या हादसे में घायलों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसका कारण मेडिकोलीगल न होना सामने आ रहा है। मेडिकोलीगल के लिए घायल को स्याना या जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। सोमवार को सीएचसी प्रभारी एवं अन्य चिकित्सक अनुपस्थित रहे। पूछने पर सीएचसी प्रभारी के अवकाश पर रहने एवं चिकित्सक के न्यायालय कार्य से बाहर जाना बताया गया। ऐसे में सीएचसी पर आए घायल मरीजों का न तो मेडिकोलीगल हो सका न ही चिकित्सा सेवा मिली। सीएचसी आने के बाद कर्मचारी मरीजों को रेफर करते रहे। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर एवं दौलतपुर कला में भी पिछले काफी समय से किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में यहां पर आने वाले मरीजों को बिना उपचार एवं परामर्श के जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. शोवीर सिंह ने बताया कि वह तीन दिन की इमरजेंसी करने के बाद पर सोमवार को अवकाश पर रहे। एक चिकित्सक अलीगढ़ न्यायालय में गवाही के लिए गए हुए है। इस वजह से समस्या बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed