फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   docter

एक लैब सील, तीन झोलाछाप को नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

एक लैब सील, तीन झोलाछाप को नोटिस जारी बुलंदशहर।एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को औरंगाबाद नगर में अपंजीकृत लैब और क्लीनिक की जांच की गई।वहीं अन्य झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
docter

विस्तार

एक लैब सील, तीन झोलाछाप को नोटिस जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गली-मोहल्लों में दुकान खोले बैठे झोलाछापों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को विभाग की टीम द्वारा औरंगाबाद और बुगरासी क्षेत्र में निरीक्षण कर एक पैथोलॉजी लैब को सील किया गया। वहीं तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। क्लीनिक संचालकों द्वारा दस्तावेज न दिखाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को औरंगाबाद नगर में अपंजीकृत लैब और क्लीनिक की जांच की गई। इस दौरान लाइफ केयर पैथोलॉजी लैब संचालक संचालन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसे सील कर नोटिस जारी कर दिया है। वहीं अन्य झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग खड़े हुए। इसके बाद बुगरासी क्षेत्र में क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संजय क्लीनिक, मनोज क्लीनिक समेत तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित क्लीनिक संचालन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखाते है तो संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed