फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "Do not tease, but never leaving on waging

‘छेड़ते नहीं, मगर छेड़ने पर छोड़ते भी नहीं ’

Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
"Do not tease, but never leaving on waging
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भारत किसी देश को पहले नहीं छेड़ता है, लेकिन जो हमको छेड़ता है फिर भारत उसे नहीं छोड़ता। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को इसका संदेश दे दिया है। आने वाले दिनों में भारत दुनिया की सबसे विकासशील अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। बेरोजगारों के पास रोजगार होगा, गरीब के पास रोटी होगी और बेघरों के पास आवास होगा।

उक्त विचार केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए। भाजपा प्रत्याशी विमला सोलंकी के समर्थन में पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के लोगों ने भाजपा की झोली में 73 सांसद डालकर देश की तकरीर लिखी थी, अब प्रदेश की बारी है। आजादी के बाद 70 सालों में पहली बार पूर्ण बहुमत से गैर कांग्रेसी सरकार बनी है।
विज्ञापन


इसका श्रेय यूपी के लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में देश का मान बढ़ाया हैं। उनकी सरकार में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुई है। देश के वीर जवानों ने उरी हमले में शहीद सैनिकों का पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया। सैनिकों ने आतंकवादियों को ही नहीं बल्कि उनके आकाओं का भी सफाया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत आतंकवादी गतिविधियों का मुंह तोड़ जवाब देगा। अपनी आन-बान-शान पर आंच नहीं आने देंगे। बसपा पर उन्होंने जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने पूरी जिंदगी कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी हैं।

अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन कर अपने पिता की उम्र भर की कमाई पर पानी फेर दिया। अखिलेश ने अपने पिता का अपमान किया है। जो अपने पिता का सम्मान नहीं कर सकता वो आपका क्या सम्मान करेगा? इतिहास गवाह है पिता का अपमान करने वाला पुत्र कभी सफल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि  सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किया जाएगा। किसानों को बिना ब्याज के फसली ऋण दिया जाएगा। किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन में कराया जाएगा।  इस्लामिक देशों में मुसलमानों के सभी फिरके नहीं मिल सकते। जबकि भारत में मुसलमानों के सभी फिरकों के लोग प्रेम व सम्मान से रहते है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है , एक भी बड़ा दंगा नहीं हुआ।


अकेले उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में सांप्रदायिक दंगों की हजारों घटनाएं हुई है।  हैलीपेड पर डा.आनंद सिंह, विनोद कुमार ने गृहमंत्री का स्वागत किया।  केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता करदम, विधायक विमला सोलंकी, डा. प्रदीप दीक्षित, पंडित सचिन शर्मा,एडवोकेड सतीश गडाना, दीपक दुल्हैरा, पिंकी वोहरा, सुरेश शर्मा, हरेंद्र सिंह आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

अध्यक्षता डा.हरीश शर्मा ने और  संचालन विजेंद्र प्रताप सोलंकी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed